Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR:आखिर क्यों शाहिद कपूर एक सुपर स्टार की श्रेणी में नहीं आसके शाहिद कपूर इस तरह के एक्टर है जो पॉपुलर हो कर भी पॉपुलर नहीं बन सके आखिर ऐसी क्या वजह रही के ये सुपर स्टार नहीं बन सके अगर इनके करियर के बारे में देखे तो और एक्टरो से इनका करियर बिलकुल अलग है
रणवीर कपूर शाहिद कपूर के ६ साल बाद आये थे मतलब के रणवीर शाहिद कपूर के जूनियर हुए पर रणवीर कपूर आज सुपर स्टार है और वही शाहिद कपूर को अपने स्टार वाले स्टेटस को मेंटेन करने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है आखिर क्या ऐसा गलत किया शाहिद कपूर ने अपने करियर में के वो आज भी सुपर स्टार बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे है।
![क्यों शाहिद कपूर सुपर स्टार नहीं बन सके,Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR 2 Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR](https://talecup.com/wp-content/uploads/2024/02/2-45.webp)
Table of Contents
Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR ये वजह है शाहिद कपूर के सुपर स्टार न बन पाने की
कहा से शुरुवात की शाहिद कपूर ने अपने फ़िल्मी सफर की
शाहिद कपूर ने अपनी फ़िल्मी सफर की शुरवात की थी इश्क़ विश्क से शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी एक एक्टर ही थे पंकज कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में ज़ादा तर साइड रोल ही किये है यही वजह रही थी की शाहिद कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए स्ट्रगल करना पड़ा शाहिद कपूर ने ताल और दिल तो पागल है फिल्म में बैकग्रउंड डांसर के रूप में काम किया शाहिद कपूर ने बहुत से एड भी किये थे शाहिद कपूर से पहले ऋतिक रोशन और विवेक ओबराय स्टार बन गए थे शाहिद कपूर जिस टाइम पर बॉलीवुड में आये उस टाइम पर सलमान खान और आमिर खान शाहरुख़ खान उफान पर थे।
![क्यों शाहिद कपूर सुपर स्टार नहीं बन सके,Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR 3 Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR](https://talecup.com/wp-content/uploads/2024/02/3-45.webp)
__Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR
पहली फिल्म कैसी रही बॉक्स ऑफिस पर
शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क़ विश्क एक सुपर हिट फिल्म की श्रेणी में आती है पर इश्क़ विश्क के बाद शाहिद कपूर को अपने करियर में बहुत ज़ोर दार झटके लगे इनकी काफी फिल्मे फ्लॉप होने लगी जिनसे शाहिद कपूर का कम्पटीशन था वो हीरो इनसे आगे निकलने लगे शाहिद कपूर के डॉन्स स्टेप को इतना सराहा नहीं गया था वजह ये थी के ऋतिक रोशन के डांस से लोग ज्यादा प्रभावित हो गए थे।
टैलेंट का खजाना
शाहिद कपूर के अंदर टैलेंट का खजाना छिपा हुआ था यही वजह रही के ६ फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी शाहिद कपूर को मेकर ने पसंद किया और इनको फिल्मे मिलती रही फिर सूरज बड़जात्या की विवाह आयी और इस फिल्म ने शाहिद कपूर की किस्मत को फिर से चमका दिया था।
वही टाइम था जब इम्तेयाज़ अली एक फिल्म बनाने जा रहे थे फिल्म का नाम था जब वी मेट और इस फिल्म में शाहिद कपूर को मेंन लीड में कास्ट कर लिया जाता है जब वी मेट में इनके साथ काम किया था करीना कपूर ने और ये फिल्म उस टाइम पर बहुत चली लोगो ने शाहिद और करीना की जोड़ी को खूब पसंद किया था। तब शाहिद और करीना के बीच अफैर की खबरे भी निकल कर आरही थी। जब वी मेट के बाद ऐसा लगने लगा था की अब शाहिद कपूर का करियर ट्रेक पर आने वाला है सभी को लगने लगा था के शाहिद कपूर अब सुपर स्टार बन ही जायेगे पर ऐसा नहीं हुआ।
![क्यों शाहिद कपूर सुपर स्टार नहीं बन सके,Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR 4 1 1](https://talecup.com/wp-content/uploads/2024/02/1-1-1024x461.png)
__Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR
शाहिद कपूर ने अपने फैन को किस्मत कनेक्शन जैसी फ्लॉप फिल्म दी शाहिद कपूर ने कमीने फिल्म दी जो दर्शको को काफी अच्छी लगी पर उसके बाद ही इन्होने दिल बोले हड़िप्पा जैसी डिजास्टर फिल्म दे दी जिससे इनके फैन में फिर से निराशा छा गई वही पैटर्न देखने को मिला हैदर जैसी अच्छी फिल्म के बाद शानदार जैसी फ्लॉप फिल्म ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा उड़ता पंजाब के बाद रंगून पद्मावत के बाद बत्ती गुल मीटर चालू कबीर सिंह के बाद दोबारा से जर्सी जैसी फ्लॉप फिल्म जर्सी का ये हाल हुआ के इसका लाइफ टाइम कलेक्शन की बात करे तो ये कबीर सिंह के एक दिन के कलेक्शन से भी कम था।
पर शाहिद कपूर ने हर बार खुद को परफॉर्मर के रूप में प्रस्तुत किया है अब तेरी बातो में उलझा जिया जैसी हिट फिल्म दी है इसके बाद देखना होगा के इनकी अगली फिल्म कैसी रहती है।
![क्यों शाहिद कपूर सुपर स्टार नहीं बन सके,Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR 5 Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR](https://talecup.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-54.webp)
__Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR
शहीद कपूर के अफैर
शाहिद कपूर के अफैर इनकी फिल्मो से भी ज़ादा चर्चा का विषय बना रहा है २००६ के बाद से ही शाहिद कपूर और करीना दोनों आपस में एक दूसरे को डेट कर रहे थे जब वी मेट के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया करीना कपूर ने सैफ से टाका भिड़ा लिया और सैफ अली खान के साथ शादी कर ली इसके बाद शाहिद कपूर की एक के बाद एक फिल्मे फ्लॉप होती चली गयी।
शाहिद कपूर किसी बड़े कैप के साथ मिलकर काम नहीं करते जैसे रणवीर कपूर और रणवीर सिंह धरमा प्रोडक्शन यश राज के साथ काम करते है पर वही पर शाहिद कपूर स्वतंत्र रूप से काम करते नज़र आते है जहा आज के टाइम पर सभी हीरो किसी न किस यूनिसवर्स का पार्ट बनना चाहते है ताकि अगर उनकी फिल्म हिट न भी हुई तब भी उनको यूनिवर्स में तो काम मिल ही जायेगा यूनिवर्स की सीरीज हिट हो ही जाती है यहाँ तक के हॉलीवुड में भी यही होने लगा है अब वही पर अगर शाहिद कपूर की बात की जाये तो इनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है कोई बैकअप प्लान नहीं है।
ये बाँदा हमेशा से अपने करियर को अपने रिस्क पर लेकर चलता है जिसके लिए तालिया तो बनती ही है भाई
कुछ हिट फिल्मे
![क्यों शाहिद कपूर सुपर स्टार नहीं बन सके,Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR 6 Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR](https://talecup.com/wp-content/uploads/2024/02/1-62.webp)
__Why Shahid Kapoor Never Became a SUPERSTAR
शाहिद कपूर की कबीर सिंह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने के बाद भी उनकी अगली फिल्म जर्सी महा फ्लॉप रही जबकि जर्सी फिल्म एक सुपर हिट तेलगु फिल्म का रीमेक थी फिल्म की स्टोरी और इमोशन कमाल के थे पर फिर भी क्या वजह रही के ये फिल्म हिंदी दर्शको को ना भाई पहली वजह ये थी के फिल्म को कोरोना के टाइम पर बार बार आगे बढ़ाना फिर लोगो को उस टाइम पर सिनेमा घर में जाते डर लग रहा था
और साथ ही दर्शक उस टाइम पर सिर्फ और सिर्फ एक्शन मॉस फिल्मे देखना पसंद कर रहे थे अब ये शाहिद कपूर की किस्मत की बात ही है के अच्छी फिल्म हो कर भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी। कबीर सिंह उनकी एकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म है जब वी मेट में फिल्म का सारा श्रेय करीना कपूर को दे दिया गया।
शाहिद कपूर ने एक वेब सीरीज की थी जिसका नाम था फ़र्ज़ी और ये एक बेहतरीन फिल्म थी पर लोगो को ऐसा लगता है के जिसने ott पर फिल्म की वो कभी स्टार नहीं बन सकते पर ऐसा नहीं है हो सकता है आने वाले टाइम में शाहिद हमें कई ब्लॉकबस्टर दे।
READ MORE