Priyanka Chopra की माँ ने उन्हें बचपन मे बोर्डिंग मे डालने को बताया अपने जीवन का सबसे गलत फैसला-

Social Share

Priyanka Chopra:संयुक्त परिवार को बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए बताया महत्वपूर्ण –

Priyanka Chopra – भारतीय सिनेमा जगत की एक खूबसूरत अभिनेत्री जिन्होने विश्व सुंदरी 2000 का ख़िताब अपने नाम किया और सिनेमा जगत मे भी अपने अच्छे अभिनय से खूब योगदान दिया। आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने दम पर उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर से अपने करियर की शुरुआत करती है और उनकी कामयाबी उन्हें विदेश तक ले जाने मे सहायक साबित हुई। प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के उन सितारों में लिया जाता है जिन्होंने बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्टर्स का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्म फेयर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस विश्व सुंदरी ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की भी फिल्मों में अपना अच्छा प्रदर्शन दिया है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के Jonas Nick के साथ शादी की थी और अब इन दोनों की एक साल की बेटी Merry Malti भी है।

1- Priyanka Chopra की माँ Madhu Chopra ने संयुक्त परिवार को बताया श्रेष्ठ-

प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और जोनास निक को अच्छे पेरेंट्स बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार प्रियंका चोपड़ा की अनुपस्थिति में जोनास निक अपनी बेटी का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं और एक श्रेष्ठ पिता होने का प्रमाण देते हैं।

Priyanka Chopra

__Priyanka Chopra

अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा की मां Madhu Chopra ने जो खुद एक डॉक्टर हैं,संयुक्त परिवार को श्रेष्ठ बताया उन्होंने इंटरव्यू में अपने मत को रखते हुए बताया कि किस प्रकार संयुक्त परिवार बच्चों के अच्छे विकास और अच्छी परवरिश में योगदान करते हैं खुद एक कार्यरत महिला होने के कारण किस प्रकार उन्हें संयुक्त परिवार का योगदान मिला बच्चों की परवरिश में। अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए लोगों के साथ संयुक्त परिवार के महत्व को भी साझा किया।

2- Priyanka Chopra की माँ जो खुद एक डॉक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर है,ने खुद को प्रियंका की मां होने पर गौरवशाली बताया-

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा जो भारत के उत्तर प्रदेश में एक चिकित्सक की तरह और फिल्म निर्माता के रूप में भी कार्यरत स्त्री है, उन्होंने खुद को प्रियंका चोपड़ा की मां होने पर एक गौरवशाली स्त्री बताया। उन्होंने इंटरव्यू में यह बात भी कही की प्रियंका चोपड़ा को मैंने जितना कम टाइम दिया उन्होंने उतना ही अच्छा प्रदर्शन किया।

Priyanka Chopra

__Priyanka Chopra

अपने जीवन में एक कामयाब स्त्री के रूप में देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। मधु चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके लिए किसी टॉपिक पर बात करना सबसे अच्छा विषय प्रियंका चोपड़ा ही है।वे अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। रश्मि उचिल की एक पुस्तक में इस बात को लिखा गया है कि मधु चोपड़ा पूरी तरह से एकल परिवार के विपरीत है उन्होंने हमेशा ही संयुक्त परिवार पर जोर दिया है। क्योंकि संयुक्त परिवार ही वह जगह थी जहां उनके कार्यरत होने पर उनके बच्चों को सबसे बेहतर परवरिश मिली।

3- Priyanka Chopra को बोर्डिंग स्कूल भेजने के निर्णय पर मां मधु आज तक खुद को दोषी महसूस करती हैं –

प्रियंका चोपड़ा भारत की एक मशहूर अभिनेत्री है उनकी मां मधु चोपड़ा जो खुद भी एक बहुत बड़ी डॉक्टर और फिल्म निर्माता है, उन्होंने रश्मि उचिल के द्वारा लिखि गई एक पुस्तक के लिए दिए गए इंटरव्यू में इस बात को साफ तौर पर कहा था कि अपने जीवन में लिए गए फैसलों में प्रियंका चोपड़ा को बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला ऐसा फैसला है जिस पर उन्हें अपने पूरे जीवन भर अफ़सोस रहेगा और इस अफ़सोस का कारण कुछ खास बात नही बल्कि सिर्फ यही है की बच्चों को पारिवारिक वातावरण मे ही रहना सबसे अच्छा होता है किसी भी परिस्थिति मे बच्चों को परिवार से दूर नही करना चाहिए।

4- Priyanka Chopra के पति और अपने जमाई को बताया एक अच्छा पिता, विदेशी होने के बाद भी देशी अंदाज़ रखने की कही बात –

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका और उनके पति को एक अच्छे मां-बाप होने का प्रमाण दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रियंका अपने काम और परिवार को करती है बैलेंस। प्रियंका और निक में एक अच्छी समझदारी बनी हुई है जब कभी प्रियंका काम से बाहर जाती है तो जोनस मिक अपनी बेटी मेरी मालती का पूरा ध्यान रखते है।

मधु चोपड़ा ने जमाई की तारीफ करते हुए खुद को एक भाग्यशाली मां बताया और प्रियंका के लिए निक को एक परफेक्ट पति जो उनकी बेटी मेरी मालती के लिए श्रेष्ठ पिता साबित हुए हैं। मधु चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में इस बात को भी साझा किया कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार और काम को बैलेंस करने का गुण मां से ही सीखा है जिस प्रकार उनकी मां अपने काम के दौरान पिता और परिवार की देखभाल भी करती थी।

READ MORE

Fighter Trailer Release Update:इस दिन आ सकता फाइटर फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर

Author

  • Taxak

    हैलो दोस्तों,मेरा नाम तक्षक है मै एक प्रोफेशनल बॉलीवुड न्यूज़ ब्लॉगर हूँ मैंने अपनी कार्यशैली को बॉलीवुड के लिए ही समर्पित कर दी है मुझे बॉलीवुड से बहुत प्रेम है मुझे फिल्मे देखना काफी अच्छा लगता है और मै अधिकतर यही कोशिश करता हूँ के फिल्मो को फस्ट डे फ़स्ट शो ही देखूँ मुझे बॉलीवुड से सम्बंधित खबर अपने पाठको तक पहुंचना बहुत पसंद है मेरा यही प्रयास रहता है के सबसे पहले बॉलीवुड की कोई भी छोटी से छोटी खबर हो आप तक पहुँचाना धन्यवाद

    https://talecup.com newsidia24.com@gmail.com Taxak Mansi

1 thought on “Priyanka Chopra की माँ ने उन्हें बचपन मे बोर्डिंग मे डालने को बताया अपने जीवन का सबसे गलत फैसला-”

Leave a Comment